01 नवंबर को ईको पार्क माती में होगा मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, 43 विभागों की योजनाओं से लाभान्वित होंगे पात्र लोग

 

तहसील सभागार अकबरपुर में प्री-मेगा शिविर का हुआ आयोजन

कानपुर देहात । उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के द्वारा कार्यपालक अध्यक्ष / वरिष्ठ न्यायमूर्ति के अनुमोदनोपरान्त आम जनता के विधिक सशक्तीकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा दिनांक 01.11.2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन ईको पार्क (कम्यूनिटी हॉल) में आयोजन किया जा रहा है। उपरोक्त वृहद/मेगा शिविर में जनपद के 43 विभागों के जनकल्याण योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं आम जनमानस को योजनाओं का लाभ दिया जाना है।
इसी क्रम में तहसील सभागार अकबरपुर कानपुर देहात में प्री-मेगा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारीगण द्वारा अकबरपुर तहसील परिसर में प्रदर्शनी भी लगाई गयी। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी में सोलर सम्बन्धी स्टॉल भी लगाया गया साथ ही समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग व अन्य विभाग भी उपस्थित रहे।
प्री-मेगा शिविर में  नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही तहसील सभागार में उपस्थित आमजनमानस को पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, निःशुल्क विधिक सहायता के बारे व अन्य योजनायें जो जनहितार्थ है के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान की गयी।
प्री-मेगा शिविर में उपजिलाधिकारी सदर व तहसीलदार तहसील अकबरपुर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, खण्ड विकास अधिकारीगण व अन्य अधिकारीगण तथा महिलायें व किसान भी उपस्थिति रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें