पुलिस कार्यालय की शाखाओं के कार्यों की एसपी ने की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस ऑफिस की सभी शाखाओं के प्रभारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर कार्यालयीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान लंबित प्रकरणों और विभिन्न शाखाओं से संबंधित कार्यों की जानकारी लेते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी कार्यालयीन कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और किसी भी कार्य को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यों में गुणवत्ता और शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रावलियों के निस्तारण, प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं कार्यालयी पत्राचार पर नियमानुसार कार्रवाई तथा कार्यों की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया गया। सभी शाखा प्रभारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें