अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में तैनात निरीक्षक ना.पु. अशोक कुमार, वाचक अपर पुलिस अधीक्षक तथा उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस गजेन्द्र सिंह, पुलिस लाइन ने अधिवर्षता आयु पूर्ण कर बुधवार को पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति प्राप्त की।
इस अवसर पर पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने निरीक्षक अशोक कुमार को पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के अच्छे स्वास्थ्य, सुखद एवं खुशहाल जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।
समारोह में उपनिरीक्षक ना.पु. राजकुमार, उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस उमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा निरीक्षक अशोक कुमार के परिवारीजन मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें