गांधी जयंती के अवसर पर 5 किमी वॉक रेस (पैदल चाल) का आयोजन

 

2 अक्टूबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में होगी प्रतियोगिता, पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे भाग

कानपुर देहात। गांधी जयंती के अवसर पर जनपद कानपुर देहात में 2 अक्टूबर 2026 को 5 किलोमीटर वॉक रेस (पैदल चाल) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रातः 10:00 बजे से जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम माती में आयोजित होगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी नीलम सिद्दीकी ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गांधी जयंती के अवसर पर खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वॉक रेस का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन दो वर्गों—ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग—में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को छठे स्थान तक आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
जिला खेल कार्यालय द्वारा जनपद के खेल प्रेमियों, युवाओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागिता करने की अपील की गई है, ताकि गांधी जी के आदर्शों के अनुरूप स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सके।
जिला खेल कार्यालय ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से समय से उपस्थित होकर प्रतियोगिता में भाग लेने का अनुरोध किया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें