सरवनखेड़ा में संगठन मजबूती और गांव-गांव पार्टी की नीतियां पहुंचाने पर हुई चर्चा
सरवनखेड़ा, कानपुर देहात। भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मोहना में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान राघव अग्निहोत्री ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने की बात कही।
इसके बाद राघव अग्निहोत्री ग्राम बदेशा पहुंचे, जहां उन्होंने पिछले दिनों लंबी बीमारी के चलते निधन हुए दुलीचंद कठेरिया जी के परिजनों से उनके निज निवास पर मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर सुख-दुख में परिवार के साथ खड़े रहेंगे और हरसंभव सहयोग करेंगे।
इसके पश्चात बदेशा निवासी धीरू मिश्रा के निज निवास पर भी पहुंचकर पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव काशिफ खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी संगठन द्वारा घोषित प्रत्याशी के पक्ष में कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ काम करेंगे।
बैठक एवं जनसंपर्क के दौरान नारायण प्रसाद मिश्रा, ध्रुव सिंह, मुखिया द्विवेदी, अरविंद सोनकर, अमित शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, इंद्रपाल सिंह, रामराज सिंह, इंद्रपाल कठेरिया, छोटेलाल कठेरिया, रामबाबू, अंशुल परिहार, ओवेश दीवान, श्याम जी शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।












