कानपुर देहात में पुलिसकर्मियों को फॉरेन्सिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन का प्रशिक्षण

कानपुर देहात में जनपद जालौन मॉडल के तहत सर्किल स्तर पर मिनी फील्ड यूनिट तैयार किए जाने की दिशा में पुलिसकर्मियों को फॉरेन्सिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का आयोजन  थाना मंगलपुर परिसर में किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद के निर्देशन व मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में डेरापुर, सिकंदरा और रसूलाबाद सर्किल के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को घटनास्थल से वैज्ञानिक एवं फॉरेन्सिक साक्ष्यों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संकलित करने की प्रक्रिया बताई गई।
पुलिसकर्मियों को साक्ष्यों की गुणवत्ता बनाए रखने और विवेचना के दौरान वैज्ञानिक साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग के संबंध में व्यवहारिक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि मिनी फील्ड यूनिट तैयार करने का उद्देश्य घटनास्थल पर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है, जिससे विवेचना में वैज्ञानिक साक्ष्यों का बेहतर उपयोग किया जा सके।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सिकंदरा सौरभ कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी रसूलाबाद आलोक कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात विनय कुमार सिंह सहित संबंधित सर्किलों के थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें