कालपी (जालौन)। एक ग्राम में महिला की मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित भाई ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र देकर हमलावर कलयुगी पुत्र पर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की जनपद हमीरपुर थाना कुरारा ग्राम ककरऊ निवासी विकलांग राजू ने मंगलवार के दिन कोतवाली कालपी में मौजूद हल्का इंचार्ज को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि कोतवाली अंतर्गत ग्राम सुरौला में मेरी बहिन घर पर थी सोमवार की रात दत्तक पुत्र सुदर्शन ने अचानक बहिन को बेपर्दा कर लाठी डंडों से बुरी तरह पीट कर घायल किया इतना भी नहीं घायल अवस्था में इलाज के लिए नहीं आने दिया घर पर बंधक बनाकर आने वाले लोगों को हमलावर ने भयभीत किया उक्त आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने हेतु न्याय की गुहार लगाई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













