कालपी (जालौन)। जनपद कानपुर नगर 35 वर्षीय युवक ने उत्पीड़न से आजिज होकर 18 सितंबर यमुना नदी में कूद कर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया था घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने गोताखोरों तथा पुलिस टीम को लगा करके यमुना में डूबे हुए युवक को चारों तरफ से खोजबीन की थी फिर भी युवक का पता नहीं चल सका था टीम के द्वारा युवक की खोजबीन बराबर जारी रही।
पुलिस के मुताबिक विदित हो कि काली मठिया नगर कानपुर निवासी राहुल द्विवेदी 18 सितंबर वर्ष 2026 को निज निवास से बाइक चलाकर कहीं जा रहा था तभी यमुना पुल के समीप बाइक खड़ी कर दी तथा मोबाइल रख दिए अचानक यमुना नदी में छलांग लगाकर कूद कर आत्महत्या की घटना की थी उक्त युवक को टीमों के द्वारा कई दिनों तक खोजबीन की फिर भी बहती हुई जलधारा से लेकर पता नहीं चल सका उक्त युवक की जनपद हमीरपुर यमुना नदी में 28 सितंबर वर्ष 2026 मृतक अवस्था में शव तैरता हुआ लोगों को दिखाई दिया घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने शवको गोताखोरों के प्रयास से यमुना नदी बहती हुई जलधारा से शवको निकाल कर पुलिस टीम को सौपा वहीं घटना के बारे में पत्नी सहित परिवार को सूचना दी गई सूचना पाकर परिवार के लोग पहुंचकर मृतक शव के हाथ में कलावा बंधा था उसी कलावा के आधार पर राहुल द्विवेदी के नाम से पहचान होते हुए परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













