सास को बहु परिवार ने मारपीट कर किया घायल

कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ले में महिला की मारपीट की घटना को लेकर पीड़िता ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र देकर बहु पुत्र पुत्री सहित हमलावर खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई।
मंगलवार के दिन कागजीपुरा निवासिनी श्याम पत्नी छोटेलाल ने कोतवाली कालपी में महिला पटल मौजूद महिला सिपाही सरिता को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि 28 सितंबर सोमवार की रात में घर पर थी उसी समय अचानक मेरी बहू निलेश पत्नी रामाश्रय राजन पुत्री राम असले सौरभ पुत्र रामाश्रय समेत तीनों लोगों ने एक राय होकर गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीट कर बुरी तरह घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर के पड़ोसी लोग आए उन्होंने हमलावरों को ललकारा तभी हमलावर जान से मारने की धमकी देकर झगड़े को समाप्त किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें