कानपुर देहात में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 394 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।











