पांच दिन भक्तों पर कृपा बरसाकर अपने धाम लौटे गणपति
किलाघाट के अस्थाई सरोवर में विधि-विधान से हुआ विसर्जन
कालपी (जालौन)। धर्मनगरी कालपी श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल द्वारा प्रति वर्ष श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में पांच दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन होता है
शुक्रवार को प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश की भव्य विदाई की गई। पांच दिनों तक भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद देने के बाद गणपति बप्पा को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा वातावरण ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से गूंज उठा।
श्याम पैलेस गेस्ट हाउस में आयोजित पांच दिवसीय गणेशोत्सव में प्रतिदिन भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती हुई। आयोजन में जिलेभर के जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर भगवान गणेश की आरती-पूजा की। उत्सव के दौरान प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे और गणपति बप्पा के समक्ष अपनी मनोकामनाएं रखीं।
विसर्जन यात्रा आयोजन स्थल से दोपहर तीन बजे प्रारम्भ हुई जो मुख्य बाजार टरननगंज से खोया मंडी कालपी महाविद्यालय से रानी लक्ष्मीबाई चौराहा से फुलपावर चौराहा पहुंची भगवान गणेश के विसर्जन मार्ग पर व्यापार मंडल अध्यक्ष नमन अग्रवाल ने व्यापारी बन्धुओं के साथ वहीं प्रेस क्लब की ओर से कोषाध्यक्ष ईशा रजा के सौजन्य से अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने अपने पत्रकार साथियों के साथ किसान मार्केट बिधायक बिनोद चतुर्वेदी के कार्यालय पर कमल टेंट हाउस राजा इलैक्ट्रानिक विशाल मेडिकल कुमार मेडिकल पतंजली आदि के द्वारा पुष्प वर्षा और आरती पूजन कर गणपति महाराज का भव्य स्वागत किया साथ ही विसर्जन यात्रा मे चल रहे श्रद्धालुओ को शीतल जल मिष्ठान फल बिस्किट आदि कराया गया ।
बिधायक बिनोद चतुर्वेदी प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी ने माल्यार्पण कर विसर्जन यात्रा का किया शुभारंभ
श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच झूमते नाचते गणपति प्रतिमा को लेकर यमुना तट स्थित किलाघाट पहुंचे। जहां गणेश जी का पूजन अर्चन और आरती की तथा प्रशासन की ओर से बनाए गए अस्थाई सरोवर में विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
प्रतिमा विसर्जन के समय श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।उक्त भावुक क्षण में आयोजन मे तन मन धन का सहयोग करने वाले भक्त संदीप गुप्ता संजय गुप्ता दीपक धवन शिव कुमार कनौडिया अरविन्द शर्मा अवधेश कुमार रामदत्त मोनस पारस पुरवार यश गुप्ता सफल धवन उज्जवल गुप्ता अंकित गुप्ता तरूण गुप्ता अरबिंद गुप्ता प्रेम पाल के अतरिक्त मात्र शक्ति ममता धवन सुमन गुप्ता नीतू मिश्रा अपेक्षा गुप्ता स्वीटी गुप्ता शारदा मिश्रा अर्चना मिश्रा त्रप्ती गुप्ता क्रष्णा शुक्ला शिखा मोनिका मोहनी विनी आर्या मिश्रा आदि श्रद्धालुओं की आंखों में विदाई की भावुकता भी दिखाई दी।
सभी भक्तों ने अगले वर्ष फिर गणपति के आगमन की कामना करते हुए जयकारे लगाए। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल के पदाधिकारियों संजय गुप्ता संदीप गुप्ता ज्ञानेंद्र मिश्रा ने मुख्यता पांच दिनो तक भक्ति संगीत और आरती मे पूर्ण समर्पण करने के लिए सहयोग करने वालेसिद्ध योग सत्संग मण्डल कालपी के कुलदीप नरायण शुक्ला शरद शुक्ला व विदित शुक्ला तथा कार्यक्रम मे भाग लेने व अपना अमूल्य समय देने वाले तमाम श्रद्धालुओं जनप्रतिनिधियों प्रशासन एवं पुलिस का ह्रदय से आभार व्यक्त किया।












