
कालपी (जालौन) नगर के मोहल्ले मे दो सगी किशोरी बहिनों को अपहरण की घटना में वांछित आरोपी तीनों अभियुक्तों को चौकी प्रभारी ने गिरफ्तार कर दर्ज मुकदमे से संबंधित धारा 137(2) 87 127(2) बीएनएस 7/8 पास्को के तहत अभियुक्तों को जेल भेजा।
मोहल्ला हरिगंज स्थित मकान से दो किशोरी सगी बहिनों का युवकों के द्वारा अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें पीड़ित की तहरीर पर कालपी पुलिस ने 17 अगस्त वर्ष 2026 को कोतवाली कालपी मे मुकदमा दर्ज कर विवेचना महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा को जांच सौपी गई थी चौकी प्रभारी ने विवेचना को मिलते ही घटना स्थल में जाकर प्रत्येक बिंदुओं में जांच की जांच दौरान किशोरी बहिनों को अपहरण करना घटना साबित हुई दर्ज मुकदमे में एक माह से वांछित चल रहे अभियुक्तों को कोतवाली कालपी प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने गिरफ्तार करने के निर्देश दिए वही प्रभारी निरीक्षक का फरमान मिलते ही महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा सिपाही राकेश सोलंकी बुसार आदि पुलिस बल के साथ अपहरण की घटना में दर्ज मुकदमे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने में जुटे हुए थे सूचना मिलने पर व्यास मंदिर जोंधर नाला के पास पुलिस टीम ने पहुंचकर मोनु भगवान दास पुत्र लखन निषाद निवासी हीरापुर राजघाट निवासी कालपी सलीम पुत्र अब्दुल सलाम निवासी जनपद कानपुर देहात थाना भोगनीपुर ग्राम दौलतपुर समेत तीनों लोग सड़क में खड़े होकर कहीं जाने के लिए बाहन का इंतजार कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने चारों तरफ घेर कर दबोचते हुए कोतवाली के हवालात में बंद किया तथा संबंधित मुकदमे की धाराओं के तहत उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर जेल भेजा गिरफ्तारी के दो दिन पूर्व चौकी प्रभारी ने दोनों सगी किशोरी बहिनों को बरामद कर डॉक्टरी तथा अदालत में बयान कराने की कार्यवाही अमल में लाई गई थी।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












