कालपी (जालौन)। रिश्तेदारी में आए हुए रिश्तेदार को मारपीट कर झगड़ा करना महंगा पड़ा वहीं कालपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत अभियुक्त को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
कोतवाली कालपी उप निरीक्षक हल्का इंचार्ज रामजीलाल पुलिस बल के साथ मारपीट आरोपी को गिरफ्तार करने में जुटे हुए थे वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम गुढा खास समीप जनपद औरैया ग्राम भावपुर निवासी गौरव पाल पुत्र बालक रामपाल को चारों तरफ से घेर कर दबोचते हुए कोतवाली हवालात में बंद किया उक्त घटना में कालपी पुलिस ने अभियुक्त खिलाफ चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











