कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र राधा पुरम मे मंगलवार शाम NEET की तैयारी कर रहे18,,साल के छात्र ने घर के कमरे मे फांसी लगाकर जान दे दी काफी देर तक कमरे से बाहर नही आने पर छोटी बहन ने दरवाज़े के उपर बनी खिड़की से अंदर झांककर देखा तो भाई का शव फंदे से लटक रहा था यह देखते ही घर मे चीख पुकार मच गई परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है फारेसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए राधा पुरम निवासी अरूण सिंह यादव निजी कंपनी मे कर्मचारी है परिवार मे पत्नी रेखा दो बेटियां कशिश और सुरभि तथा 18,, वर्षीय बेटा अंश उफ लवकुश था परिजनों के मुताबिक अंश NEET प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था उसकी बड़ी बहन पुणे मे साफ्टवेयर इंजीनियर है मंगलवार को अरूण सिंह रोज की तरह काम पर चलें गए थे जाबकि उसकी पत्नी रेखा दुकान पर थी दोपहर मे खाना खाने के बाद अंश अपने कमरे मे चला गया था काफी देर तक बाहर आने पर परिवार ने उसे आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
अंश के कमरे मे कोई प्रतिक्रिया नही मिलने पर छोटी बहन सुरभि को अनहोनी की आशंका हुई उसने दरवाज़े के ऊपर बनी खिड़की से अंदर झांककर देखा तो भाई का शव फंदे से लटका था उसने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी इसके बाद परिजनों ने यूपी 112,,पर सूचना दी।
सुचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची फारेसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया और जरूरी साक्ष्य जुटाए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
संवाददाता — साहिल कटियार










