पुखरायां, कानपुर देहात। समाजवादी पार्टी की छात्र सभा संगठन को मजबूत करने की दिशा में आज महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई। छात्र सभा के असद कुरैशी ने अमरौधा निवासी युवा कार्यकर्ता मारूफ खान को समाजवादी छात्र सभा का विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।
नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष मारूफ खान के निज निवास पर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राघव अग्निहोत्री ने फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया। उन्होंने मारूफ खान को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को विधानसभा स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
वहीं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेंद्र पाल मनु ने भी मारूफ खान का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव काशिफ खान ने कहा कि मारूफ खान जैसे ऊर्जावान और जुझारू युवाओं को संगठन में जिम्मेदारी मिलना समाजवादी पार्टी के लिए उत्साह की बात है। छात्र और युवा ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। हमें उम्मीद है कि मारूफ खान पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने मारूफ खान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।
कार्यक्रम के दौरान तारिक खान, वरिष्ठ नेत्री सीता यादव, आरिफ खान, सेक्टर प्रभारी चौबे राईन, शरीफ खान, ओवैस दीवान, फरीद शाह, सतीश संखवार, संजय दिवाकर, आरजू कुरैशी, दिनेश यादव और मजबूत सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए मारूफ खान को नई जिम्मेदारी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष मारूफ खान ने सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह छात्र एवं युवा साथियों को संगठन से जोड़ने तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।
मारूफ खान की नियुक्ति से समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। नेताओं ने विश्वास जताया कि युवा नेतृत्व की सक्रियता से संगठन को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में और मजबूती मिलेगी।















