छात्रावास में व्यवस्थाओं की हकीकत परखने पहुंचे डीएम, विद्यार्थियों से किया संवाद

जालौन। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, मोहल्ला रामनगर उरई का औचक निरीक्षण कर छात्रावास में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रावास के विभिन्न कक्षों, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, पढ़ाई-लिखाई तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने उनकी आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छात्रावास की व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे तथा साफ-सफाई, भोजन, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। विद्यार्थियों की शिक्षा एवं सुविधाओं से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया।
उन्होंने छात्रावास परिसर को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं विद्यार्थियों के अनुकूल बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान सामने आए आवश्यक बिंदुओं पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें