कालपी (जालौन)। मंगलवार के दिन सर्वजन सुखाय पार्टी के लोगों ने जन समस्या को लेकर चार सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित कर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य को सौंपते हुए अवगत कराया कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में कई समस्याए सामने आई है उन समस्याओं को ठीक कराया जाए जिससे किसानों को उर्वक लेने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े उन्होंने खाद बीज नकली बिक्री पर रोक लगाई जाए उन्होंने अवगत कराया की इस वर्ष वर्षा से किसानों के आलू खेती में सर्वाधिक क्षति हुई है प्रदेश सरकार से 500 रुपए प्रति पैकेट सहायता धनराशि अनुदान दिलाए जाने की मांग की उन्होंने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता अधिक खराब है सरकारी विद्यालयों में गरीब तथा किसान के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं शिक्षा गुणवत्ता परख किए जाने की मांग की।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












