कालपी (जालौन)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4000 रूपये वढ गया है मंगलवार को इसको लेकर तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये घोषणा की है।
प्रदेश में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं द्वारा काफी अर्से से मानदेय मे बृद्धि की मांग की जा रही थी हालांकि एकबार शासन द्वारा दो हजार रूपये वढाए भी गये थे लेकिन इतने से वह सन्तुष्ट नही थी इसी के चलते शासन उनके मानदेय मे 4000 रूपये और वढाने की घोषणा की थी और इसी घोषणा को पूरा करने के लिए मंगलवार को तहसील सभागार में विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी तहसीलदार श्रीश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये सम्बोधित कर उन्हें वढा हुआ मानदेय देने की घोषणा करते हुए कहा कि अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 12000 रूपये प्रतिमाह तो सहायिकाओं को 8000 रूपये प्रतिमाह मानदेय के रूप में दिया जाएगा इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा सहायिकाओं को मन लगाकर काम करने की नसीहत देकर कहा कि सरकार उनके साथ है। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार ने कहा कि इन्हें बेहद कम मानदेय मिल रहा था जबकि काम अधिक और जिम्मेदारी भरा है लेकिन अब शासन का यह फैसला उनके लिए बेहद मुफीद रहा है। वही कार्यक्रम के दौरान नायब तहसीलदार चन्द्र मोहन शुक्ल ने भी वढे हुए मानदेय को बेहद जरुरी बताकर उन्हें और जिम्मेदारी से काम करने की सलाह दी कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोज चतुर्वेदी तथा बाल विकास विभाग के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












