कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को समझा तथा सभी को न्याय का भरोसा दिलाया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण एवं समयसीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने को कहा।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई की। क्षेत्राधिकारियों ने फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याएं सुनकर उनकी शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।












