कक्षा-8 पास पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिलेगा चार माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण

उरई। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने बताया कि जनपद के 18-45 वर्ष तक की आयु के कक्षा-8 पास अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को सूचित किया जाता है कि उन्हे स्वरोजगार सम्पन्न बनायें जाने हेतु चार माह का प्रशिक्षण कम्पयूटर एम०एस०आफिस हेतु आवेदन पत्र आंमत्रित किये गये है। योजनान्तर्गत तकनीकी ट्रैड हेतु कक्षा-8 पास होना अनिवार्य है। प्रशिक्षण के उपरान्त प्रशिक्षणार्थियो को प्रमाण-पत्र, मानदेय एंव टूलकिट भी विभाग द्वारा प्रदान की जायेगी। अतः जो व्यक्ति प्रशिक्षण का लाभ लेना चाहते है वह अपना आवेदन दिनांक 16.09.2026 तक विभाग की वेवसाईट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर योजना का चयन करतें हुये स्वंय को पंजीकृत कर आनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदक को आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजो की प्रति पोर्टल पर अपलोड करनी होगी- आयु प्रमाण पत्र, फोटो, हस्ताक्षर की प्रति, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पास की प्रति।
आवेदक द्वारा अथवा उसके परिवार के किसी भी सदस्य को योजना में केवल एक बार ही लाभ दिया जायेगा। साथ ही आवेदक द्वारा पूर्व में योजनान्तर्गत लाभ न लियें जाने के सम्बन्ध में शपथ पत्र भी कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। अन्य विवरण हेतु किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जालौन स्थान उरई में उपस्थित हो कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें