विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण और टूलकिट

उरई। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र धर्मेन्द्र कुमार भास्कर ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत जनपद जालौन में पारम्परिक कारीगरों के लियें ट्रेडवार बढ़ई, नाई, दर्जी, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, कुम्हार, मोची आदि ट्रेडों में 10 दिवसीय प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-2027 में प्रशिक्षण एवं टूलकिट प्रदान किये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित कियें जा रहे है। आवेदन दिनांक 16.09.2026 तक www.msme.up.gov.in पर योजना का चयन करते हुये आवेदन कर सकते है। उन्होंने योजना की पात्रता की शर्तो के सम्बंध में बताया कि बैंक पास की छायाप्रति, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (एस०सी०/एस०टी०/ओ०बी०सी वर्ग के लिये), परम्पारिक कारीगर का प्रमाण पत्र ग्राम प्रधान, अध्यक्ष नगर पालिका अथवा नगर पंचायत के सम्बन्धित वार्ड सदस्य से निर्गत किया होना चाहियें, आवेदन कर्ता साक्षात्कार के समय इस बात का लिखित शपथ पत्र 10 रू० के स्टाम्प पर प्रस्तुत करेगा कि आवेदक ने पूर्व में या उसके पति/पत्नी ने योजनान्तर्गत प्रशिक्षण एवं टूलकिट का लाभ नहीं लिया है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें