उरई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा बच्चों के अधिकार एवं उनकी सुरक्षा को लेकर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर का आयोजन 11 सितंबर को ग्राम ककहरा स्थित प्राथमिक पाठशाला तथा 14 सितंबर को ग्राम मगरायां स्थित जूनियर हाईस्कूल में दोपहर 12 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बच्चों के अधिकार अधिनियम-2012, दूरदर्शन एवं इंटरनेट के दुष्परिणाम, पीसीपीएनडीटी एक्ट तथा पॉक्सो एक्ट के संबंध में बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
कार्यक्रम के लिए टीम लीडर महेश सिंह परिहार एवं पीएलवी महेंद्र कुमार मिश्रा को नामित किया गया है। संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्धारित तिथि और समय पर शिविर में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया है।









