सड़क सुरक्षा अभियान में 468 वाहनों के चालान

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए  विशेष यातायात अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनने और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 468 वाहनों का चालान किया।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को लेकर जिम्मेदारी बरतने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें