कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित कर विभिन्न थानों और शाखाओं में तैनात मुख्य आरक्षियों व आरक्षियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ड्यूटी, बीट व्यवस्था, रात्रि गश्त, संसाधन, आवास और कल्याण से जुड़ी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, ईमानदारी, संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आमजन से सम्मानजनक व्यवहार, अपराध नियंत्रण, प्रभावी गश्त और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। सम्मेलन सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।









