कालपी (जालौन)। 20 वर्षीय कासिम पुत्र लतीफ निवासी भट्टीपुरा परिवार की कलह से रविवार की शाम अचानक घर के कमरे में जाकर फांसी के फंदे में झूल गया घर पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर आनंन फानन युवक को फांसी के फंदे से निकाल कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु ले गए अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अशोक चक्र ने मरीज की जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पाए जाने पर प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने जांच की।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









