कालपी जालौन। बलात्कार की घटना पर दर्ज मुकदमे के आरोपी को प्रभारी निरीक्षक ने ताबड़तोड़ दबिश देकर बलात्कारी अभियुक्त को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में संबंधित धाराओं में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक नगर के तरीबुल्दा मोहल्ले में 25 दिसंबर को घर को सुना पाकर आरोपी युवक के द्वारा घर में रह रही बच्चों की मां महिला के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली कालपी में आरोपी अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मुहिम छेड़ दी थी फिर भी आरोपी हत्थे नहीं लगा था वही प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में जुटे हुए थे वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के समीप तरीबुल्दा निवासी आरोपी अभियुक्त अरबाज पुत्र निहाल मोहम्मद स्टेशन के समीप खड़े होकर कहीं जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया तथा मुकदमे से संबंधित धाराओं में अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर जेल भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









