1 साल से फरार ₹25 हजार की इनामी महिला हत्यारोपित गिरफ्तार

कानपुर देहात। देवराहट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में पिछले 11 वर्षों से फरार चल रही ₹25 हजार की इनामी महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्ता को बिल्हापुर मोड़ के पास से दबोचा।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2015 में थाना देवराहट में दर्ज हत्या के मुकदमा संख्या 28/15, धारा 302 भादवि में सोना पत्नी बलवान सिंह, निवासी चैन का पुरवा, थाना देवराहट, वांछित चल रही थी। उसके खिलाफ वर्ष 2015 में 82/83 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई थी। बाद में 31 जनवरी 2024 को न्यायालय ने उसे मफरूर घोषित करते हुए स्थायी वारंट जारी किया था।
अभियुक्ता की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। विशेष अभियान के तहत देवराहट पुलिस ने लगातार सुरागरसी और तलाश के बाद मंगलवार को बिल्हापुर मोड़ के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सौरभ राणा, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें