कानपुर देहात में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1794 मरीजों का उपचार किया गया। 57 चिकित्सकों और 134 पैरामेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में मरीजों की जांच, उपचार और निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
मेले में 829 पुरुष, 730 महिलाएं और 235 बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। कोविड हेल्प डेस्क पर 700 लोगों की स्क्रीनिंग की गई तथा 27 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 166 बुखार, 82 सर्दी-जुकाम, 169 पेट संबंधी, 248 त्वचा रोग, 79 मधुमेह, 61 एनीमिया और 61 उच्च रक्तचाप के मरीज मिले। 38 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, एक संभावित टीबी मरीज चिन्हित हुआ और 9 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया गया।
मेले में 66 बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई, 170 लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए परामर्श दिया गया और 42 मरीजों की नेत्र जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जय गोविन्द सहित स्वास्थ्य अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।









