कानपुर देहात। वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए विद्यालयों को मास्टर डाटा में सम्मिलित होने, छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन से छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु निम्नलिखित विवरण के अनुसार समय-सारिणी निर्गत की गयी हैः-
विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना
प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष प्रपत्र प्रस्तुत करना तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना(नवीन संस्थायें) एवं मास्टर डाटा से सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके प्रमाणित करना। मास्टर डाटा में पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं (प्रदेश व वाह्य प्रदेश) द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार एफिलियेटिंग एजेन्सी/ विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित/अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना 23 जुलाई 2026 से 09 अगस्त 2026 तक। अल्पसंख्यक वर्ग हेतु एन0एस0पी0 पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों की मार्किंग किया जाना 23 जुलाई 2026 से 10 अगस्त 2026 तक।
पूर्वदशम(कक्षा9-10) एवं दशमोत्तर(कक्षा 11-12) में अध्ययनरत नवीनीकरण के छात्र-छात्राओं हेतु आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया- छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण करना तथा हार्डकापी संस्थान में जमा करना 11 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक। विद्यालय द्वारा छात्रों का बायोमैट्रिक प्रमाणित करना, प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पात्र छात्रों का डाटा आॅनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करना 11 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक। सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 9-12 हेतु) द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को आनलाइन सत्यापित करना 31 अगस्त 2026 से 10 सितम्बर 2026 तक। पीएफएमएस साफ्टवेयर से सत्यापनोपरान्त डाटा वापस प्राप्त किया जाना एवं एनआईसी की राज्य इकाई में निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं पर परीक्षण करके डाटा पर निर्णय हेतु जनपदीय लाॅगिन पर उपलब्ध कराना 11 सितम्बर 2026 से
17 सितम्बर 2026 तक। जनपदीय समिति द्वारा डाटा लाॅक करना 18 सितम्बर 2026 से 22 सितम्बर 2026 तक। मांग सृजन 23 सितम्बर 2026 से 28 सितम्बर 2026 तक। धनराशि का अन्तरण29 सितम्बर 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक।
पूर्वदशम(कक्षा9-10) एवं दशमोत्तर(कक्षा 11-12) में अध्ययनरत नवीन छात्र-छात्राओं हेतु आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया- नवीन छात्रों द्वारा रजिस्टेªशन/आनलाइन आवेदन करना 11 अगस्त 2026 से 21 सितम्बर 2026 तक। छात्रों द्वारा फाइनल प्रिन्ट निकालना 30 सितम्बर 2026 तक। हार्डकापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्थान में जमा किया जाना 12 अगस्त 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक। विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 13 अगस्त 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन करना 16 अक्टूबर 2026 से 05 नवम्बर 2026 तक पीएफएमएस साफ्टवेयर से सत्यापनोपरान्त डाटा को एनआईसी की राज्य इकाई में निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं पर परीक्षण करके डाटा पर निर्णय हेतु जनपदीय लाॅगिन पर उपलब्ध कराना 06 नवम्बर 2026 से 15 नवम्बर 2026 तक। संदेहास्पद डाटा को कारणों सहित एनआईसी द्वारा प्रदर्शित किया जाना 16 नवम्बर 2026 से 20 नवम्बर 2026 तक। संदेहास्पद डाटा का वास्तविक अभिलेखीय साक्ष्य से मिलान और सत्यापन विलम्बतम 14 दिसम्बर 2026 तक। एन0आई0सी0 द्वारा पुनः स्क्रूटनी 15 दिसम्बर 2026 से 21 दिसम्बर 2026 तक। जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं सस्पेक्ट डाटा लाॅक करना16 नवम्बर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक। मांग सृजन 16 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक। धनराशि का अन्तरण 25 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक। जनपद की समस्त सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उक्त निर्गत समय-सारिणी के अनुसार प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लें।










