नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद नारायण दास अहिरवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सांसद नारायण दास अहिरवार के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर सांसद नारायण दास अहिरवार ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भी सांसद नारायण दास अहिरवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। जन्मदिन के अवसर पर उन्हें विभिन्न जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों से लगातार बधाइयां प्राप्त हुईं।










