कानपुर देहात। जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत उ0प्र0 के मूल निवासी सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनु0जाति/जनजाति व अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए विद्यालयों को मास्टर डाटा में सम्मिलित होने, छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन से छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु निम्नलिखित विवरण के अनुसार समय-सारिणी निर्गत की गयी हैः- शिक्षण संस्था द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना
प्रदेश में स्थित नवीन शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्यवाही विश्वविद्यालय/ एफिलियेटिंग एजेन्सी के माध्यम से किया जाना तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना। वाह्य प्रदेश में स्थित शासकीय/शासकीय सहायता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करना तथा योजनाधिकारी/नोडल अधिकारी मुख्यालय द्वारा पासवर्ड प्रदान किया जाना।
मास्टर डाटा में पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं(प्रदेश व वाह्य प्रदेश) द्वारा पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार कुल सीटों की संख्या, सक्षम स्तर से निर्धारित शुल्क, पाठ्यक्रमवार एफिलियेटिंग एजेन्सी/ विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित/अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना। समयावधि 22 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक है। इसी प्रकार विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा फीस आदि का सत्यापन प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित एफिलियेटिंग एजेन्सी/विश्वविद्यालय एजेन्सी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर उसकी प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से आनलाइन सत्यापित करना 23 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक। मास्टर डाटा का सत्यापन 25 जुलाई 2026 से
14 सितम्बर 2026 तक। अल्पसंख्यक वर्ग हेतु एन0एस0पी0 पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों की मार्किंग किया जाना 25 जुलाई 2026 से 14 सितम्बर 2026 तक।
उच्च कक्षाओं(कक्षा 12 से उच्चतर) दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नवीनीकरण के छात्र-छात्राओं हेतु आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया- छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण करना तथा हार्डकापी संस्थान में जमा करना 15 सितम्बर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक। शिक्षण संस्थान द्वारा छात्रों का बायोमैट्रिक प्रमाणित करना, प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पात्र छात्रों का डाटा आॅनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करना 15 सितम्बर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक। सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को सत्यापित करना। अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लाॅक करना 15 सितम्बर 2026 से 05 नवम्बर 2026 तक। पीएफएमएस साफ्टवेयर से सत्यापनोपरान्त डाटा को एनआईसी की राज्य इकाई में निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं पर परीक्षण करके डाटा पर निर्णय हेतु जनपदीय लाॅगिन पर उपलब्ध कराना06 नवम्बर 2026 से 20 नवम्बर 2026 तक। जनपदीय समिति द्वारा डाटा लाॅक करना 21 नवम्बर 2026 से 26 नवम्बर 2026 तक। मांग सृजन 27 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक। धनराशि का अन्तरण01 दिसम्बर 2026 से 10 दिसम्बर 2026 तक।
उच्च कक्षाओं (कक्षा 12 से उच्चतर) दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नवीन के छात्र-छात्राओं हेतु आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया- नवीन छात्रों द्वारा रजिस्टेªशन/आनलाइन आवेदन करना 15 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक। छात्रों द्वारा फाइनल प्रिन्ट निकालना 16 सितम्बर 2026 से 02 नवम्बर 2026 तक। हार्डकापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्थान में जमा किया जाना16 सितम्बर 2026 से 04 नवम्बर 2026 तक। शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 16 सितम्बर 2026 से 10 नवम्बर 2026 तक। विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लाॅक करना 16 सितम्बर 2026 से 25 नवम्बर 2026 तक। पीएफएमएस साफ्टवेयर से सत्यापनोपरान्त डाटा को एनआईसी की राज्य इकाई में निर्धारित विभिन्न बिन्दुओं पर परीक्षण करके डाटा पर निर्णय हेतु जनपदीय लाॅगिन पर उपलब्ध कराना 26 नवम्बर 2026 से 05 दिसम्बर 2026 तक। जनपदीय समिति द्वारा डाटा लाॅक करना 06 दिसम्बर 2026 से 15 दिसम्बर 2026 तक। मांग सृजन 16 दिसम्बर 2026 से 20 दिसम्बर 2026 तक। धनराशि का अन्तरण 21 दिसम्बर 2026 से 31 दिसम्बर 2026 तक। जनपद की समस्त सम्बन्धित शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि उक्त निर्गत समय-सारिणी के अनुसार प्रक्रियात्मक कार्यवाही निर्धारित समयावधि में पूर्ण कर लें।











