कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने सभी को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और निष्पक्ष व समयबद्ध न्याय का भरोसा दिलाया।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी मामलों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक और जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनते रहे तथा प्रत्येक मामले में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।










