कानपुर देहात में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय पर हाइब्रिड माध्यम से बॉर्डर समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद के निर्देशन में आयोजित बैठक में सीमावर्ती जनपदों के अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा मार्गों, शिवालयों, सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता और आपसी समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए संयुक्त रणनीति पर चर्चा की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी सहित सीमावर्ती जनपदों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभी को बेहतर समन्वय के साथ प्रभावी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।










