कालपी (जालौन)। गुरुवार को भारत की जनगणना 2027 का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला गणना अधिकारी रश्मि तथा प्रशिक्षक संजीव श्रीवास्तव की मौजूदगी में आयोजित किया गया। इस मौके पर बैठक में मौजूद लेखपालों तथा कर्मचारियों का ग्राम निर्देशो के लिए जिला जनगणना हस्त पुस्तिका का वितरण किया गया।
तहसील सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रिंस सिंह राजपूत की मौजूदगी में जिला जनगणना अधिकारी एवं प्रशिक्षक रश्मि ने लेखपालों तथा जनगणना कर्मचारियों को अवगत कराया है कि ग्राम निर्देशिका से संबंधित आंकड़ों का संकलन प्रत्येक ग्राम के लिए नामित ग्राम स्तरीय अधिकारी के द्वारा किया जाएगा। अनुसूची में की गई सभी प्रविष्टियों की प्रमाणिकता शुद्धता एवं विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए चार्ज स्तर पर सावधानी पूर्वक सत्यापन किया जाना अनिवार्य होगा। ग्राम निर्देशिका अनुसूची में सभी संख्यात्मक प्रविष्टियां केवल अरबी अंकों (1 2 3 4 5) आदि में ही अंकित की जाएगी। ग्राम निर्देशिका अनुसूची में संकलित समस्त जानकारी 31 दिसंबर 2025 संदर्भ तिथि के अनुसार दर्ज की जाएगी राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह सेंगर, प्रमोद दुबे, प्रमोद कुमार, राघवेंद्र निरंजन, जितेंद्र सिंह, योगेश कुमार समेत जनगणना कर्मचारी मौजूद रहे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी










