उरई। जिला समाज कल्याण अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के शासनादेश एवं निदेशक, समाज कल्याण, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र दिनांक 21 जुलाई 2026 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें, जिसके द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति (शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति) हेतु निम्नानुसार समय सारिणी जारी की गयी है प्रदेश में स्थित नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये आवेदन करने की कार्यवाही विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी के माध्यम से किया जाना तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना।बाह्रा प्रदेश में स्थित शासकीय/शासकीय सहायता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये आवेदन करना तथा योजनाधिकारी नोडल अधिकारी, मुख्यालय द्वारा पासवर्ड प्रदान किया जाना। मास्टर डाटा में पूर्व से सम्मिलित संस्थाओं (प्रदेश व वाह्वा प्रदेश) द्वारा पाठ्यक्रम का प्रकार, पाठ्यक्रमवार एफिलियेटिंग एजेंसी / विश्वविद्यालय के नाम आदि सूचनाओं को अंकित/अद्यतन करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित 22 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक किया जाएगा,प्रदेश के अन्दर सम्बन्धित विश्वविद्यालय/ऐफिलिएटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी द्वारा शिक्षण संस्था, पाठ्यपाठ्यक्र, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को अंकित कर उसकी प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित 23 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक होगा तथा उच्च कक्षाओ( कक्षा 12 से ऊपर) दशमोत्तर कक्षाओ मे अध्ययनरत नवीकरण के छात्र/छात्राएं हेतु आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया के विषय में बताया कि छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण करना तथा हार्डकॉपी संस्थान में जमा 15 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 होगी,शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रों का बायोमैट्रिक प्रमाणित करना, प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज एवं अपात्र छात्रों ऑनलाइन सत्यापित अग्रसारित 15 सितंबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक होगा,विश्वविद्यालय / एफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रय व संस्था को ब्लॉक करने के लिए सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं ऐफिलिएटिंग एजेंसी द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन सत्यापित करना, अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लॉक 15 सितम्बर 2026 से 05 नवंबर 2026 तक होगा,तथा एन०आई०सी० द्वारा स्क्रूटनी में पाए गए संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही हेतु एन०आई०सी० द्वारा उपलब्ध करायी गयी संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा का वास्तविक डाटा के आधार पर सत्यापन और त्रुटिरहित किए जाने हेतु समयावधि 21 नवम्बर 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक है,तथा उच्च कक्षाओं (कक्षा 12 से ऊपर) दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नवीनीकरण (Fresh) के छात्र/छात्राओं हेतु आवेदन एवं अन्य प्रक्रिया हेतु नवीन छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन/ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक,छात्रों द्वारा फाइनल प्रिंट निकालना 16 सितंबर 2026 से 2 नवम्बर 2026 तक,हार्ड कॉपी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाने के लिए नवीन छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्डकॉपी समस्त वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जाना 16 सितम्बर 2026 से 4 नवम्बर 2026 तक, शिक्षण संस्थान द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने के लिए छात्र/छात्रा द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 16 सितंबर 2026 से 10 नवम्बर 2026 तक,विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लॉक करने के लिए सम्बन्धित विश्वविद्यालय एवं एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या की प्रमाणिकता को सत्यापित करना अपात्र छात्रों, पाठ्यक्रमों, संस्थाओं को ब्लॉक करना 16 सितंबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक होगा ,एन०आई०सी० द्वारा स्क्रूटनी में पाए गये संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही हेतु संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा का वास्तविक डाटा के आधार पर सत्यापन और त्रुटिरहित किए जाने हेतु समयावधि 06 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक होगा।








