जिलाधिकारी ने की जिला आजीविका मिशन की बैठक, लखपति दीदी योजना के लक्ष्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के दिये निर्देश

कानपुर देहात। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की उपस्थिति में माॅ मुक्तेश्वरी देवी सभागार कलेक्ट्रेट में जिला आजीविका मिशन क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं तथा लखपति दीदी कार्यक्रम की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक लिंकेज, ऋण वितरण, परिवार संतृप्तिकरण, नए समूहों के गठन, समूहों के बैंक खाते खोले जाने की स्थिति, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा रोजगार सृजन से संबंधित गतिविधियों की विकास खंडवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य करें तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समूहों को स्वरोजगार एवं आयवर्धन गतिविधियों से जोड़ते हुए उनकी आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जाए, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में विकसित किया जा सके। बैठक में बैंक लिंकेज एवं ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र स्वयं सहायता समूहों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने कहा कि समूहों को वित्तीय सहायता समय से उपलब्ध होने पर उनकी आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि होगी। जिलाधिकारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष बल देते हुए नियमित अनुश्रवण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ करें तथा योजनाओं की वास्तविक प्रगति की सतत निगरानी बनाए रखें। बैठक में परिवार संतृप्तिकरण की स्थिति की समीक्षा करते हुए पात्र परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के नए गठन, समूहों के बैंक खाते खुलवाने तथा समूहों की सक्रियता बढ़ाने के लिए विकास खंड स्तर पर विशेष अभियान संचालित करने पर भी बल दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि लखपति दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत शासन द्वारा आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करे तथा लक्ष्य पूर्ति में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिये। बैठक मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 जयगोविन्द, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिरूद्ध सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम अशोक कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल, जीएम डीआईसी प्रभात यादव, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण, बैंक अधिकारी एवं आजीविका मिशन से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें