कानपुर देहात। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में बाल संरक्षण एवं बाल श्रम उन्मूलन को लेकर विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU), एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और बाल कल्याण अधिकारियों की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बाल संरक्षण से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बाल श्रम, बाल तस्करी और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 समेत अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और जरूरत पड़ने पर उनका तत्काल उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
बैठक में बाल कल्याण समिति (CWC), किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी तथा श्रम विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ बाल संरक्षण से जुड़े मामलों के त्वरित और प्रभावी निस्तारण का संकल्प लिया।











