कानपुर देहात के राजपुर कस्बे में बंदरों का आतंक बढ़ गया है बुधवार को बाजार से घर लौट रहे नई बस्ती निवासी शमशाद पर पशु अस्पताल के पास बंदरों ने हमला कर दिया और उसकी पीठ पर काट लिया इस घटना से कस्बे में बंदरों के बढ़ते खतरे को लेकर लोगों में भय व्याप्त हो गया शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने शमशाद को बचाया घायल अवस्था में वह राजपुर पीएचसी पहुंचा जहां डॉक्टर जीपी द्विवेदी ने उसका उपचार किया वार्ड बॉय गोविंद सिंह ने उसे एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया शमशाद ने बताया कि कुछ दिनों पहले भी नई बस्ती में कई लोगों को बंदरों ने काट कर घायल किया है इन घटनाओं के कारण लोग बाजार जाने से भी डरने लगे हैं नगर पंचायत में शिकायत भी की गई है लेकिन अभी तक बंदरों को पकड़ने के लिए कोई कार्यवाही नहीं हुई है राजपुर के दीपक मिश्रा अरशद मंसूरी रामू कटियार शौकत मास्टर जावेद और छोटे राइन जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले लगभग 5 वर्ष से बंदरों की संख्या में काफी वृद्ध हुई है यह बंदर छतों से कपड़े घरों से जूते चप्पल और खाने का सामान उठा ले जाते हैं कई लोग तो बंदरों के हमले से छत से गिरकर घायल भी हो चुके हैं इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी नीती त्रिपाठी ने बताया की वन विभाग को इस समस्या का समाधान के लिए पत्राचार किया जा रहा है
संवाददाता
साहिल कटियार
सिकंदरा कानपुर देहात












