कानपुर देहात। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कानपुर देहात जिले की चारों विधानसभा अकबरपुर-रनिया, भोगनीपुर, सिकंदरा और रसूलाबाद में एक साथ बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलनों में हजारों बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया।
अकबरपुर-रनिया विधानसभा – इको पार्क
अकबरपुर के इको पार्क में आयोजित बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री किरण निषाद उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने की। विशेष अतिथि के रूप में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला मौजूद रहीं।
प्रदेश मंत्री किरण निषाद ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा, “चुनाव बूथ पर जीता जाता है। आप ही पार्टी की रीढ़ हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाकर हमें 2027 की तैयारी अभी से शुरू करनी है।” उन्होंने पीएम आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से प्रत्येक लाभार्थी तक संपर्क करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला महामंत्री सत्यम सिंह चौहान क्षेत्रीय मंडल प्रभारी हर्ष द्विवेदी अंशु तिवारी कृष्णा गौतम सुप्रिया गुप्ता आशीष दीक्षित धर्मेंद्र कुशवाहा रविंद्र अवस्थी पवन राजपूत आदि रहे
भोगनीपुर विधानसभा
भोगनीपुर विधानसभा के बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शामिल हुए। कार्यक्रम को चक्रपाणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बूथ की एक-एक कमेटी को सक्रिय कर पार्टी को विजय की ओर ले जाना है। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर तैयार रहने को कहा इस दौरान सौरभ मिश्रा आदि रहे
सिकंदरा विधानसभा
सिकंदरा विधानसभा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि बीना आर्य पटेल रहीं। कार्यक्रम में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री अजीत पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया और बूथ प्रबंधन की नई रणनीतियों की जानकारी दी। इस दौरान राकेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
रसूलाबाद विधानसभा
रसूलाबाद विधानसभा के बूथ सम्मेलन में मुख्य अतिथि कृष्ण मुरारी शुक्ला रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक पूनम संखवार ने की। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से संपर्क, संवाद और समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। इस दौरान जीतू त्रिपाठी ऋषि सिंह आदि मौजूद रहे
जिला अध्यक्ष का संबोधन
जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा, “प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में कानपुर देहात में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। बूथ अध्यक्ष हमारे सबसे बड़े सिपाही हैं। आप सभी की मेहनत से ही पार्टी लगातार विजय प्राप्त कर रही है।”












