कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने सभी को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें सुनीं और न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक तथा सभी क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों पर नियमानुसार एवं न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।













