8 जनपदों में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पदों पर आवेदन आमंत्रित

उरई। सचिव/न्यायाधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम – 1987 की धारा 22-बी के अन्तर्गत  राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्रदेश के 08 जनपदों में ( आजमगढ़, बलरामपुर, महोबा, सन्तकबीर नगर, पीलीभीत, अलीगढ़, ऐटा एवं मथुरा) स्थायी लोकअदालत (जनोपयोगी सेवाये) में रिक्त अध्यक्ष पद पर आवेदन आंमत्रित किये है, जिसकी अन्तिम तिथि 24.08.2026 निर्धारित की गयी है। इस तिथि में सायंकाल 05ः00 बजे तक आवेदन स्वीकार किये जायेगे। रिक्त अध्यक्ष पर पर जनपद न्यायाधीश/अपर जनपद न्यायाधीश अथवा इसके समकक्ष कैडर के न्यायिक अधिकारी आवेदन करने हेतु पात्र है। विज्ञापन जारी होने की तिथि से 02 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी आवेदन हेतु पात्र नहीं होगे। इस पद का कार्यकाल अधिकतम 05 वर्ष अथवा अधिकतम आयु 65 वर्ष ( जो पहले हो) होगी। चयन का आधार साक्षात्कार रखा एवं सम्बन्धित न्यायिक अधिकारी के गोपनीय प्रविष्टि, उनका चरित्र, सामान्य आचरण, व्यवहार एवं छवि रखा गया है। इस पद पर चयनित न्यायिक अधिकारी को सेवानिवृत्ति के समय अन्तिम आहरित वेतन में से पेंशन की धनराशि को घटाते हुये वेतन तथा उस पर राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अनुमन्य महंगाई भत्ता देया होगा। इच्छुक व पात्र न्यायिक अधिकारी उ०प्र०राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ की वेबसाइट www.upslsa.up.nic.in से आवेदन का प्रारूप डाउनलोड करके ईमेल-आईडी० upslsa@nic.in पर नियत तिथि 24.08.2026 तक प्रेषित कर सकते है। अन्य जानकारी उपरोक्त वेबसाइट अथवा फोन नं० 0522- 2286395 पर की जा सकती है। साक्षात्कार की तिथि व अन्य सूचनायें अभ्यर्थी न्यायिक अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उनके व्हाट्सएप्प और ईमेल आईडी० पर उपलब्ध करायी जायेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें