​नीट 2026 में एरवाकटरा के रघुराज त्रिपाठी ने फहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 19220 हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

औरैया। एरवाकटरा क्षेत्र के ग्राम एरवा टीकुर निवासी रघुराज त्रिपाठी ने नीट-2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।  आशीष त्रिपाठी के पुत्र रघुराज ने 720 में से 577 अंक (80.1 प्रतिशत) प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 19,220 हासिल की। इस सफलता के साथ उनका मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का रास्ता लगभग साफ हो गया है।
रघुराज की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। उनके सम्मान में श्री बूढ़े बाबा शिव मंदिर परिसर में अभिनंदन एवं आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि रघुराज की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि कठिन मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
इस अवसर पर हरिनारायण तिवारी, मंटू तिवारी, प्रभाकांत दुबे, अरुण कुशवाह, मंगल यादव, नेता तिवारी, भगत नारायण तिवारी, सोनू तिवारी, रोहित तिवारी, लल्ला तिवारी, छुन्नू दुबे, राजेश कांत दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे।

रिपोर्ट :- गौरव कुमार पोरवाल एरवाकटरा औरैया

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें