तहसीलदार कालपी अभिनव तिवारी बोले :वृक्ष लगाने के साथ साथ उनकी देखभाल भी करना जरूरी है
चेयरमैन कालपी अरविंद यादव ने कहा कि वृक्ष की देखभाल अपने परिवार का सदस्य मान कर करना चाहिए
कालपी (जालौन) आज माँ गायत्री विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक वृक्ष माँ के नाम कार्यक्रम में 51 वृक्ष लगाकर हरित संदेश दिया गया जिसमे प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों , समाज सेवियों अधिवक्ताओ,डॉक्टरों, शिक्षकों, ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और स्कूल के सभी बच्चों को एक एक वृक्ष लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया मौक़े पर अभिनव तिवारी तहसीलदार कालपी ने कहा कि वृक्ष लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उसकी देखभाल करना है क्योंकि वृक्ष शुरू से लेकर अंत तक कुछ न कुछ देता ही है इस मौक़े पर युवा एवं उत्साही चेयर मैन कालपी अरविंद यादव ने कहा कि वृक्ष हमें छाया दे फूल दे फल दे और अंत में जलाऊ लकड़ी दे हरे पेड़ हम आपका जीवन दाता है इसलिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगा कर हरित क्रांति के भागीदार बने वृक्षारोपण कार्यक्रम में मौजूद लोगों का एड. दीप चंद्र सैनी वरिष्ठ पत्रकार ने आभार प्रकट किया
इस मौक़े पर विशेष रूप से मौजूद लोगों में वरिष्ठ भाजपा नेता संजय सविता, अरविंद राठौर, वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र श्रीवास्तव बारसंघ कालपी के उपाध्य्क्ष,डा. आफताब आलम, डा. वसीम हाशमी, अंकित ठाकुर, शिवम यादव,मंडल उपाध्यक्ष शिव सेना मिथलेश वर्मा, बारसंघ कालपी के कोशाध्य्क्ष अमर सिंह अहिरवार,महर्षि सैनी, अश्वनी निषाद, गायत्री निषाद, लेखराज निषाद, इजहार, विद्यालय के प्रधानाचार्य के के द्विवेदी, मनमोहन गुप्ता,विद्यालय के संरक्षक ओ पी सैनी, हर्ष सैनी, पत्रकारों में हिमांशु सेंगर, विकास सिंह, शोभित पांडेय,सभासद कपिल, इकबाल, निजाम, सभासद प्रतिनिधि आशु बाबा शिवा बुंदेला, तौफीक, धर्मेंद्र पाल,जेई प्रवीण कुमार, आर आई अजीत सिंह, लिपिक सरफराज, शिशुपाल, गंगाराम प्रजापत, योगेंद्र सिंह राजेंद्र पोरवाल ओमप्रधान रविंद्र यादव ओम सैनी अंजनी सोनी आदि लोग मौजूद रहे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













