उरई। प्रधानाचार्य रा०औ०प्र०सं०उरई ने बताया कि सर्वसाधरण को सूचित किया जाता है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई में दिनांक. 14 जुलाई, 2026 को प्रातः 10 बजे से 03.30 बजे तक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।उक्त रोजगार मेले में हीरो मोटो कॉप लि० सुजुकी, महेन्द्रा स्वराज, अरविन्द लि०, वर्धमान यार्न, ऐडिको इिण्डया, हायर एप्लाइन्स टेक्निको, मदरसन सूमी इिण्डया लि०, प्रास इन्टर प्राइजेज, कोल्विन मैनेजमेंट साल्यूशन प्रा० लि०, न्यू हॉलेन्ड जय भारत मारूती प्रा०लि०, पी०एस०एन० सप्लाई चेन सोल्यूसन प्रा०लि०, एल०आई०सी०, बहु प्रतिष्ठित कंपनिया प्रतिभाग कर रही हैं। जिसमें कम से कम योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आई०टी०आई०, पॉलीटेक्निक एवं कौशल विकास से संबंधित पाठ्यक्रम के समस्त व्यवसायों के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को निःशुल्क नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उक्त मेले में 18-35 वर्ष के बेरोजगार महिला/पुरुष अभ्यर्थी नौकरी पाने के लिये प्रतिभाग कर सकते है।अत: बेरोजगार एवं नौकरी के इच्छुक महिलाएं व पुरुष अपनी योग्यता के अनुसार नौकरी पाने के लिये दिनांक 14 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई के परिसर में अपने शैक्षिक दस्तावेज, जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो लेकर साक्षात्कार देने के लिये समय से उपस्थित हों। यह नौकरियां निःशुल्क है। सरकार की मंशा है कि नौकरी पाकर अभ्यर्थी अपने जीवन एवं अपने परिवार के साथ साथ देश को समृद्ध व खुशहाल बनायें।













