कानपुर देहात। जिले के 1 शहरी एवं 29 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला संख्या-261 में कुल 1802 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार एवं दवाओं का वितरण किया गया। मेले में 63 चिकित्सक एवं 136 पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। उपचार पाने वालों में 842 पुरुष, 733 महिलाएं और 227 बच्चे शामिल रहे।
मेले में कोविड हेल्प डेस्क पर 703 लोगों की स्क्रीनिंग की गई तथा 29 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। 168 बुखार के मरीजों की पहचान हुई, जबकि मलेरिया और डेंगू की जांच में सभी रिपोर्ट नकारात्मक रहीं। इसके अलावा 37 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, 64 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण हुआ, 13 मरीजों को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया गया तथा 173 लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर वृहद वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। मेले का निरीक्षण डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सिद्धार्थ पाठक, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, डॉ. पीयूष त्रिपाठी एवं डॉ. विकास कुमार ने किया।













