उरई। नोडल प्रधानाचार्य मानसिंह भारती ने बताया कि जनपद जालौन में संचालित समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उरई, कालपी, माधैगढ एवं कोंच (जालौन), में प्रवेश सत्र अगस्त 2026-27 के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 11.07.2026 से प्रारम्भ है एवं ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि 04.08.2026 रात्रि 12.00 बजे तक है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिये परिषद की बेवसाइट http:www.scvtup.in पर लॉगिन कर आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन प्रवेश आवेदन पंजीकरण शुल्क अभ्यर्थी डेविड कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इन्टरनेट बैंकिग / यू०पी०आई० के माध्यम से जमा कर सकते हैं, शुल्क का भुगतान होने के उपरान्त अभ्यर्थी अपने फार्म का प्रिंटआउट ले सकेगें।अतः जनपद के समस्त छात्र/छात्राये जो राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना चाहते है, वह अंतिम तिथि 04.08.2026 की रात्रि 12:00 बजे से पूर्व अपना ऑनलाइन आवेदन पूर्ण कर लें। जनपद जालौन के राजकीय आई०टी०आई० उरई (कोड-056), कालपी (कोड-304), माधौगढ़ (कोड-303) एवं कोंच (कोड-419) का चयन कर प्रवेश फार्म भर सकते है।प्रवेश पंजीकरण शुल्क-सामान्य / पिछड़ा वर्ग हेतु शुल्क रू० 300/- (रू० तीन सौ रूपये मात्र),अनुसूचित / अनुसूचित जनजाति हेतु शुल्क रू० 250/- (रू० दो सौ पचास मात्र),महिला अभ्यर्थियों हेतु शुल्क रू० 100/- (रू० सौ रूपये मात्र)













