कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा दिनांक 08 जुलाई, 2026 को शुक्ला कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हवारपुर, सिकन्दरा, कानपुर देहात में कैरियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेला/कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों जैसे QRS वर्ल्ड ग्रुप, पुरवराज हेल्थ केयर, प्रो फास्ट, डी.ई. इंडिया प्राइवेट कॉर्पोरेशन, क्वेस कॉर्प (टाटा), एस्ट्रल लिमिटेड, मदरसन सुमी लिमिटेड, एलआईसी ऑफ इंडिया तथा गन रूह मैन पावर सहित अन्य कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
मेले में लगभग 415 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 275 अभ्यर्थियों का विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा प्रारंभिक चयन किया गया। इस अवसर पर अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ कैरियर संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
रोजगार मेले के सफल आयोजन में भारत सरकार के यंग प्रोफेशनल अनुज यादव, जिला सेवायोजन कार्यालय के राम किशोर सोनकर (वरिष्ठ सहायक), पुनीत (कनिष्ठ सहायक) एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी के सहयोग से रोजगार मेले का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से आगामी रोजगार मेलों में प्रतिभाग करने की अपील की।










