बहन की शादी में घर लौट रहे युवक को गोली मारकर लूटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में बहन की शादी में शामिल होने घर लौट रहे एक युवक को गोली मारकर लूटने का मामला सामने आया है। घायल युवक धीरज ने आरोप लगाया कि देर रात करीब दो बजे भड़गांव के पास चार बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके दोनों पैरों में गोली मार दी और जेब में रखे करीब चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से खाली कारतूस के खोखे भी बरामद हुए हैं। घायल धीरज को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसके दोनों पैरों में गोली लगी है और उसका उपचार जारी है।
घायल की बहन खुशबू ने बताया कि उसका भाई दिल्ली-हरियाणा से शादी में शामिल होने के लिए घर लौट रहा था। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
वहीं, डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानते हुए सभी साक्ष्यों और बयानों के आधार पर गहन जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

संवाददाता
साहिल कटियार
कानपुर देहात

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें