कानपुर देहात जिला सेवा योजना अधिकारी ने बताया कि उ०प्र० मिशन रोजगार अभियान के अन्र्तगत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा महिला/पुरुष बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए एक दिवसीय रोजगार मेला / कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन शकुन्तला कृष्णा इंस्टियूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हवासपुर सिकन्दरा कानपुर देहात में दिनांक 08.07.2026 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी, 2 फोटो के साथ निर्धारित तिथि व समय पर शकुन्तला कृष्णा इंस्टियूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हवासपुर सिकन्दरा कानपुर देहात में उपस्थित हों यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है एवं प्रतिभाग हेतु कोई मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा।













