विधानसभा के दावेदारों के टारगेट पर रहे कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी
कालपी (जालौन ) तहसील कालपी क्षेत्र के महेवा ब्लाक के चुर्खी गांव में सर्व समाज के नाम पर एक पंचायत का आयोजन रविवार को हुआ जिसमें विकास एवं मुख्य मुद्दों की बात ना करके ज्यादा त्तर 2027 के विधानसभा चुनाव के संभावित उम्मीदवार अपने समाज की हमदर्दी लेते दिखाई दिए। चुर्खी गांव में आयोजित पंचायत वैसे तो सब समाज के नाम पर बुलाई गई थी लेकिन अन्य समाज के इक्का दुक्का लोगों को छोड़कर सभी ने इससे दूरी बनाई। इस पंचायत में कालपी विधायक की बढ़ती लोकप्रियता से दुखी विधायक विनोद चतुर्वेदी के समाज के एक व्यक्ति ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। इसी प्रकार अन्य समाज के भी इक्का दुक्का लोगों को छोड़कर पूरी तरह से एक ही समाज के नेता व उनके कार्यकर्ता वहां पहुंचे क्षत्रिय समाज के भाजपा समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री गृहमंत्री संघ संचालक आदी के खिलाफ खुलकर बयान बाजी की गई वहीं भाजपा कार्यकर्ता ब नेता ताली बजाते देखे गए। वही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ भी सपा के संभावित उम्मीदवारों के सामने बयान बाजी होती रही और सपा के संभावित उम्मीदवार भी ताली बजाते देखे गए। विधानसभा के 2027 के चुनाव में कालपी क्षेत्र में राजनीतिक सर गर्मी काफी तेज हो गई है आगे आने वाले चुनाव में किस किस पार्टी से टिकट मिलेगा यह तो अभी भविष्य के में है लेकिन यह है तय है की जातियता का जहर घुलना तेजी से शुरू हो गया है।
आर०एन०शुक्ला पत्रकार













